बालाघाट में जलभराव से परेशान व्यापारियों ने चलाई नाव

Balaghat Hanuman Chowk

बालाघाट। जिले में जलभराव से परेशान हुए व्यापारियों ने विरोध का अनोख तरीका अपनाया है। बता दें कि कई शिकायतों के बाद भी जब जलभराव की परेशानी का निराकरण नहीं मिला तो व्यापारियों ने बारिश के बाद जलभराव होने पर नाव चलाकर अपना विरोध जताया है।

  • बालाघाट के हनुमान चौक क्षेत्र की तस्वीरें
  • नाव चलाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया
  • बारिश में हर वर्ष बनती है जलभराव की स्थिति

दरअसल बालाघाट के हनुमान चौक क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव की स्थित बन गई है जिसके कारण राहगीरों सहित क्षेत्र के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

व्यापारी तपेश असाटी ने बताया कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यह परेशानी होती है जबकि नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई कराए जाने के बाद भी जलभराव हो जाता है। हालांकि उचित व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की गई है।