विदिशा बाल बिहार स्थित किराना दुकान में हुई चोरी

bal bihar vidisha

विदिशा। बाल बिहार क्षेत्र स्थित किराना व्यापारी राजू नेमा की दुकान में चोरी हुई है। व्यापारी ने बताया कि रात के समय शटर के ताले तोड़कर दुकान से ढाई हजार रूपए नगदी सहित फुटकर सामाान की चोरी होने की आशंका है। हालांकि मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं मौके पर विदिशा चेंबर आॅफ काॅमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा सहित अन्य व्यापारी भी पहुंचे।

  • रात के समय शटर के ताले तोड़कर हुई चोरी
  • नगदी रूपए सहित फुटकर सामान चोरी की आशंका
  • व्यापारियों सहित सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची