nagda ujjain

दबंगों ने बनाया कच्च रास्ता, किसान का खेत बना तालाब

खाचरौद। उज्जैन जिले के खाचरौद अंतर्गत ग्राम मडावदी में एक किसान का खेत जलभराव के बाद तालाब बन गया है। दरअसल किशन मालवीय नामक किसान के खेत से कुछ दबंगों द्वारा कच्चा रास्ता बना लिया गया जिसके चलते खेत में पानी भरा गया है, वहीं अब खेत में जलभराव के बाद किसान की फसल नष्ट हो चुकी है।

  • खाचरौद के ग्राम मडावदी की मामला
  • दबंगों ने निजी खेत से बनाया निकलने का रास्ता
  • कच्चा रास्ता बनने से खेत में हुआ जलभराव

किसान ने बताया कि मामले की शिकायत अधिकारियों से भी कगई लकिन अभी तक निराकरण नहीं निकल सका है। हालांकि किशन मालवीय ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Back To Top