Headlines
MP Minister Meena singh

26 को उमरिया पहुचेंगीं मंत्री मीना सिंह, दो दिन का प्रवास

उमरिया। मध्यप्रदेश प्रदेश शासन की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, दो दिन 26 एवं 27 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेगी। मंत्री मीना सिंह 25 अगस्त को 4 बजे भोपाल से सडक मार्ग के जरिए उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे उमरिया से छपरौड के लिए प्रस्थान करेगी जिसके बाद ग्राम छपरौड में आश्रम के प्रवेश द्वार एवं यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन एवं जन सामान्य से सौजन्य भेंट करेगी। वहीं शाम 4 बजे छपरौड से उमरिया के लिए रवाना होंगीं।

अगले दिन 27 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे उमरिया से पडवार के लिए प्रस्थान करेगी वहीं दोपहर 2 बजे ग्राम पडवार में हलफल नदी पुल का लोकार्पण तथा ग्राम सुखदास में पुल का लोकार्पण करने के पश्चात आम जन से सौजन्य भेंट करेगी। साम 4 बजे पडवार से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगी।

Back To Top