pithampur murder case

पीथमपुर के बंद घर में मिला महिला का शव

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर के एक बंद घर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही एक दंपत्ति बच्ची के साथ किराए से रहने के लिए आए हुए थे जहां पिछले 4 दिन से कोई हलचल नहीं होने पर जब पड़ोसियों ने जाकर देखा तो मौके पर महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

https://youtu.be/ZIpYdE26ebg

  • बीते दिनों ही किराए से रहने आया था परिवार
  • पति-पत्नी और बच्ची आए थे रहने
  • महिला का शव मिला, पती और बच्ची मौजूद नहीं
  • लगभग 4 दिनों से बंद था घर

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि महिला पुरूष सहित एक बच्ची परिवार में थे वहीं महिला की हत्या का संदेह है जबकि मौके से व्यक्ति और बच्ची मौजूद नहीं मिले हैं। हालांकि जांच पड़ताल जारी है।

Back To Top