6 महिने में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा, दिग्विजय ने दिया इशारा

CWC Digvijay singh

जबलपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कमान को लेकर शुरू हुए घमासान के मुद्दे पर अब कांग्रेस के नेता पर्दा डालते नजर आ रहे हैं, जबलपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि अगले 6 माह में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा और इसका फैसला सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया जा चुका है।

  • जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुआ फैसला साझा किया
  • सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर तंज कसा
  • उपचुनाव में लोकतंत्र को बचाना बड़ा मुद्दाः सिंह

वहीं ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान में हजारों नए कार्यकर्ताओं की सदस्यता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला, पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान मिस्ड काॅल अभियान है। वहीं आने वाले उपचुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने पार्टी का रुख भी साफ करते हुए कहा कि उपचुनाव में जनता के सामने लोकतंत्र को बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा है।