नागदा उद्योग में उत्पादन शुरू करने की मांग, विधायक ने सौंपा ज्ञापन

nagda mla dilip singh gurja

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में विधायक दिलीप सिंह गुर्जर द्वारा ग्रेसिम उद्योग में उत्पादन शुरू करने के आदेश प्रदान करते हुए सभी ठेका मजदुरों व स्थायी मजदुरों को कार्य पर रखने सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम विभाग कमिशनर के नाम ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह ज्ञापन नागदा एसडीएम को सौंपा गया।

  • श्रम विभाग कमिशनर के नाम सौंपा गया ज्ञापन
  • अधिकारी से विधायक दिलीप सिंह ने की चर्चा
  • कांग्रेस कमेटी और विधायक ने सौंपा ज्ञापन
  • बेरोजगार मजदूरों को जल्द काम देने की मांग

विधायक ने बताया कि लाॅकडाउन समाप्त होने के बाद अब उद्योग में उत्पादन प्रारंभ करने की मांग की है जिसके कारण बेरोजगारों को रोजगार मिल सके जबकि उत्पादन शुरू नहीं होने तक रोटेशन प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा क्षेत्र की साफ सफाई तथा पेयजल समस्या को लेकर भी एसडीएम से चर्चा की गई।