चौखट उखाड़ कर घर में घुसे चोर, नगदी और गैस सिलेंडर चोरी

EBlock in Nagda

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में इन दिनों वारदातों का दौर थमने का नाम नही ले रहा हैं, नागदा के ई-ब्लाक के एक टपरे को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लगभग 15 हजार रूपए नगदी सहित, गैस सिलेंडर चोरी करने की जानकारी मिली है। भगवान सिंह सोलंकी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे जिसके बाद पड़ोसी द्वारा फोन पर घर में चोरी होने की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।बताया गया कि दरवाजे की चौखट उखाड़ कर चोर घर में घुसे और 15 हजार रूपए नगर सहित गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया। हालांकि पुलिस को सूचना दे दी गई है।

DOWNLOAD