टापू पर फसे युवक को हेलीकाॅप्टर से रेस्क्यू किया

helicopter rescue

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में लगातार तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, वहीं इस बीच उफनती नदी के बीच टापू पर फसे युवक को हेलीकाॅप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया है। दरअसल चैरई के ग्राम बेलखेड़ा में एक युवक टापू पर पेड़ के सहारे पानी के बीच फसे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एनडीआरएफ और एयरफोर्स ने मिलकर हेलीकाॅप्टर की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • ग्राम बेलखेड़ा में युवक को किया गया रेस्क्यू
  • नरसिंहपुर हाईवे पर पेंच नदी उफान पर

वहीं दूसरी ओर चैरई चांद क्षेत्र के कई गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा है जबकि छिंदवाड़ा नरसिंहपुर हाईवे में पेंच नदी उफान है जिसके कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिल रही है।