महंगाई के खिलाफ अमरवाड़ा कांग्रेस का हल्ला बोल

amarwara congress

छिंदवाड़ा, 12 जून। अमरवाड़ा में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय पेट्रोल पम्प पहुंचकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की जिसके साथ ही वाहनों को हाथ से खींच कर अपना विरोध दर्ज कराया। अमरवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल और युवा कांग्रेस ने मिलकर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को जमकर कोसा। हालांकि राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी दीपक वैद्य को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।