छिंदवाड़ा कांग्रेस का प्रदर्शन, बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग

Chhindwara Congress

छिंदवाड़ा। जिले में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब होने सहित निचले इलाकों में हुई हानि की पूर्ती के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। बता दें कि जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।

  • जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता
  • बर्बाद हुई फसलों का सही सर्वे कराने की मांग
  • बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने की मांग

कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए किसानों और बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने की प्रदेश सरकार से मांग की है। बताया गया कि सही तरीके से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देेने जबकि कोरोना काल में अस्पताल में अव्यवस्थाएं फैली होनी की बात कहते हुए आमजन को अच्छी सुविधाएं देने की भी मांग की गई है।