अमरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amarwara police

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के नरसिंहपुर हाईवे पर डीजल टैंकर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि लम्बे समय से हाईवे पर डीजल टैंक से चोरी की शिकायतें मिली रहीं थी जिसके बाद अब अमरवाड़ा पुलिस ने सिंगोड़ी हाईवे के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर ट्रक एवं डीजल जब्त किया है।

  • डीजल टैंक से चोरी किया जाता था डीजल
  • डीजल चोरी कर ट्रक में लेजाते थे चोर
  • 100 लीटर से अधिक डीजल जब्त किया गया
  • ट्रक जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए

अमरवाड़ा एसडीओपी, संतोष डेहरिया ने बताया कि आइसर वाहन के जरिए हाईवे पर डीजल टैंक से चोरी कर अन्य स्थन पर बेचे जाने की सूचना मिली रही थी, जिसके चलते पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। वहीं पुलिस ने एक आइसर ट्रक से 100 लीटर से अधिक डीजल जब्त किया है जबकि मौके से 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो कि राजगढ़ के बताए जा रहे हैं।