सिंगरौली के कोरसर स्थित गोपद नदी पर पुल निर्माण की मांग

Korsar village singrauli

सिंगरौली। जिले के कोरसर स्थित गोपद नदी पर पुल निर्माण की मांग अब तेज होने लगी है। दरअसल सीधी सिंगरौली सीमावर्ती क्षेत्र के लौआर का यी मामला है जहां पीपरा से कोरसर की गोपद नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की जा रही है।

  • पीपरा से कोरसर की गोपद नदी पर पुल की मांग
  • दो जिले और दो विधानसभाओं का मार्ग जुड़ेगा
  • पुल बना तो लगभग 20 किमी की दूरी होगी कम
  • लोगों को आने जाने में होगी सुविधाः कांग्रेस नेता

बता दें कि लौआर से कोरसर की गोपद नदी पर पुल का निर्माण होने से दो जिले और दो विधानसभाओं का मार्ग जुड़ सकेगा जो कि लोगों के लिए सुविधाजन होगा। इसके अलावा 15 से 20 किलोमीटर की दूरी कम भी हो सकेगी।