chourai chhindwara

छिंदवाड़ा के चौरई में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

छिंदवाड़ा। बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग को लेकर छिंदवाड़ा जिले के चौरई में कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

  • बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की मांग
  • मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • बड़ी संख्या में एकजुट हुए कांग्रेस और ग्रामीण
  • शिवराज सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस ने बताया कि भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थित बनी जिसके कारण गरीबों के आशियने उजड़ चुके हैं जबकि किसानों की फसल भी बर्बाद हुए है जिसके लिए शिवराज सरकार से मुआजवा देने की मांग की गई, जिसके चलते चौरई एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

Back To Top