अमरवाड़ा का सप्ताहिक बाजार खोलने की मांग

Amarwara weekly market

अमरवाड़ा। कोरोना काल में लाॅकडाउन के बाद से ही छिंदवाड़ा जिले का अमरवाड़ा साप्ताहिक बाजार बंद है जिसके चलते अब सब्जी विक्रेताओं को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है, और नौबत कर्ज लेने तक की आ चुकी है। अमरवाड़ा में फुटकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों को राहत देने सहित प्रशासन से साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने की अनुमति मांगी गई है।

  • फुटकर व्यापारियों ने सुनाई अपनी समस्या
  • लाॅकडाउन के बाद से ही बंद है सप्ताहिक बाजार
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे छोटे व्यापारी