अमरवाड़ा थाना में रक्षा समिति की बैठक आयोजित

amarwara police station

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा थाना परिसर में रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई जिस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी के सम्मान अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने एवं रक्षा के लिए विश्वास दिलाने को लेकर चर्चा की गई। ग्राम व नगर सुरक्षा समिति की बैठक में एसडीओपी संतोष डेहरिया, थाना निरीक्षक राजेंद्र सिंह मर्सकोले, रक्षा समिति अध्यक्ष शेषराव लाडे, सुजान सिंह उइके मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा पर हुई विशेष चर्चा
  • ग्राम व नगर सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
  • पुलिस अधिकारी एवं समाजसेवी रहे मौजूद