अमरवाड़ा कांग्रेस ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Amarwara congress

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा में नए व पुराने पट्टे धारियों को प्रधानमंत्री आवास एवं शेष बची राशि खाते में डालने को लेकर नगर कांग्रेस ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। दरअसल कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार की योजना के तहत गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को शासन द्वारा पट्टा वितरित किया गया था जिनके निर्माण के लिए राशि नहीं आने के कारण अब शिकायत की गई। इसके साथ ही वार्ड 13 में जगत देव मंदिर के पास पुलिया निर्माण की मांग भी की गई।

  • खाते में राशि नहीं डलने से घर निर्माण पड़े अधूरे
  • अमरवाड़ा एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
  • नए पट्टे धारकों को भी राशि आवंटित करने की मांग