Amarwara Republic Day 2025 Celebration: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद नगर में प्रभात रैली निकाली गई। मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा वंदन किया। कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, एसडीएम हेमकरण धुर्वे और एसडीओपी रविंद्र मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में मार्च पास्ट के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
- छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
- प्रभात रैली से गूंजा अमरवाड़ा, हर ओर दिखा देशभक्ति का जज्बा
- इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य समारोह
- जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली ने किया झंडा वंदन, गणमान्य हुए शामिल
- रंगारंग कार्यक्रमों में युवाओं ने बिखेरा जलवा, विजेताओं को मिला सम्मान
- विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

