छतरपुर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी ले गया चोर

Sitaram colony hanuman mandir Chhatarpur

छतरपुर। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि बीते 1 दिन पहले शहर की 8 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और एक बार फिर बीति रात शहर के सीताराम काॅलोनी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा दान पेटी की चोरी की गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में 3 बार पहले भी चोरी हो चुकी है जबकि इस बार अज्ञात चोर द्वारा मंदिर की जाली तोड़कर चोरी की गई।

  • मंदिर की जाली तोड़कर अंदर आया चोरीः पुजारी
  • सीताराम काॅलोनी के हनुमान मंदिर में हुई चोरी
  • 10 से 12 हजार रूपयों की चोरी हुईः पुजारी
  • अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर के पुजारी, त्रिवेंद्र गौतम ने बताय कि जाली तोड़कर चोरों द्वारा दानपेटी की चोरी की गई है जिसमें लगभग 12 हजार होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सुबह के समय चोरी होने की बात पता चली। हालांकि
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।