सर्वपितृ अमावस्या, नागदा की चम्बल में किए गए पिंड विसर्जित

नागदा। सर्वपितृ अमावस्या पर नागदा में लोगों द्वारा सामूहिक तर्पण कर पुण्यदायिनी चम्बल के जल में आस्था के पिंड विसर्जित किए। सोलह श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर हर वर्ष तरह लोगों द्वारा चम्बल तट पर सामूहिक तर्पण व पितृकर्म का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। निलेश मेहता ने बताया की चम्बल नदी में देश की 99वे नदियों का मिलन होता है, इसलिए यहाँ धार्मिक कर्म अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

  • चम्बल नदी में होता है देश की नदियों का मिलन
  • सामूहिक तर्पण व पितृकर्म का आयोजन सफल
  • चम्बल में धार्मिक कर्म माना जाता है पुण्यदायी
  • पीढियों के मोक्ष व आत्मशांति के लिए तर्पण किया

लोगों द्वारा अपने पित्रों के मोक्ष के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाता है वहीं आमजन के आग्रह पर यह आयोजन लगातार पांच वर्षों से किया जा रहा है।
पुण्यदायिनी मां चम्बल तट पर मंत्रोच्चारण के साथ पित्र पूजन व कुटुम्ब की 71 पीढियों के मोक्ष व आत्मशांति हेतु श्राद्ध तथा तर्पण किया गया।

You May Also Like

More From Author