Gwalior उपचनुाव: सुरेश राजे का इमरती देवी के बयान पर पलटवार

suresh raje gwalior election

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के बयान पर कांग्रेस नेता सुरेश राजे ने पलटवार किया है। बता दें कि मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समधी बताया था जिस बयान पर सुरेश राजे ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताया है, कौन समधी कौन समधन का बयान दिया है।

बता दें कि ग्वालियर की डबरा सीट से सुरेश राजे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी है। सुरेश राजे ने इमरती देवी पर हमला बालते हुए कहा कि वह इतने समय से राजनीति में हैं कभी उन्होंने अपने पति के साथ फोटो खिंचवाया? वे अभी भी पोस्टर बैनरों में खुद को विधायक लिख रहीं हैं, मोहन सिंह पूरी स्क्रिप्ट रात में उन्हें पढ़ाते नहीं हैं या जो वे रात में पढ़ाते हैं वे भूल जाती हैं, मैं उनका समधी नहीं हूँ।