मैहर में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

सतना। जिले के मैहर में तेंदुए की मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद बीट गार्ड के 4 सिपाही सर्च आॅपरेशन पर निकले, जबकि आल्हाताल आने जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

  • माँ शारदा पहाड़ी मार्ग पर देखा गया तेंदुआ
  • मंदिर पुजारी ने तेंदुए का वीडियो बनाया

बताया जा रहा है कि मैहर की माँ शारदा पहाड़ी मार्ग पर बीते दिन तेंदुए को देखा गया था। जिस दौरान मंदिर से शाम की आरती कर लौट रहे पुजारी द्वारा अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकाॅर्ड किया गया था।

You May Also Like

More From Author