dinesh singh

सतना सांसद के छोटे भाई दिनेश सिंह का निधन, शोक की लहर

सतना। सांसद गणेश सिंह के छोटे भाई दिनेश प्रताप सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह ने दिल्ली ऐम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली जिसके बाद सतना क्षेत्र में शोक की लहर है।

वहीं सासंद गणेश सिंह अपने छोटे भाई के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए जिस दौरान मप्र राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अपित की।

अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सदंस गणेश सिंह ने लिखा –

  • मृत्यु अटल सत्य है जिससे हर व्यक्ति को किसी भी स्थिति में स्वीकार करना पड़ता है।। छोटे भाई संजय का असमय जाना सहज भाव से स्वीकार कर पाना कठिन है।।
  • बचपन से लेकर अधेड़ उम्र तक की तमाम स्मृतियां मनो मस्तिष्क में तरायमान है..!! भारी मन के साथ अलविदा संजय!!  सदैव दिलों में जीवित रहोगे!!
Back To Top