कब्जाधारियों के खिलाफ कोठी नगर परिषद ने की कार्रवाई

kothi nagar parishad

कोठी। सतना जिले के कोठी में नगर परिषद की दुकान में अवैध कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बता दें कि कोठी नगर परिषद द्वारा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान का सामान निकलवाकर दुकान खाली कराई गई, वहीं इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही।

  • नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • 2 दुकानों में अवैध कब्जा जमाया गया था
  • कोर्ट के फैसले के बाद अवैध कब्जा हटवाया गया

जानकारी के मुताबिक कोठी नगर परिषद द्वारा वर्षो पहले आवंटित 2 दुकानों में अवैध कब्जा जमाया गया था, जिस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद नगर परिषद सीएमओ संजय सिंह तथा कोठी थाना प्रभारी एसपीएस चंदेल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया।