महिला को खम्बे से बांधकर पीटा, सागर के पटनाखुर्द का मामला

women beaten gourjhamar sagar

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला को खम्बे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा एक ग्रामीण महिला को खम्बे से बांधकर पीटा गया जबकि बीचबचाव करने पर महिला के पति और बच्चों को भी दबंगों द्वारा पीटने की बात सामने आई है।

  • पुलिस पहुंची तो खम्बे से बंधी मिली महिला
  • रास्ते के विवाद को लेकर महिला को पीटा
  • बीचबचाव करने पर पति और बच्चों को भी पीटा
  • विश्वकर्मा परिवार द्वारा की गई है मारपीटः एएसपी

दरअसल मामला सागर के गौरझामर अंतर्गत ग्राम पटना खुर्द का बताया जा रहा है जहां रास्ते के विवाद को लेकर गांव के 5 दबंगों द्वारा महिला सहित परिजनों को पीटा गया है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।

सागर एएसपी, विक्रम सिंह ने बताया कि राधारानी नामक महिला को गांव के विश्वकर्मा परिवार द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की गई है। हालांकि सूचना के बाद मौके पर 100 डायल पुलिस पहुंची जबकि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजने सहित केस दर्ज कर लिया गया है।