world tourism day khajuraho

खजुराहो में विश्व पर्यटन दिवस की चमक दिखी कम

खजुराहो। विश्व पर्यटन दिवस पर खजुराहो आने वाले पर्यटकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरी ओर टूरिज्म के होटलों में भी आने वाले पर्यटकों को भारतीय रीति रिवाज के साथ स्वागत सम्मान मिला। कैमरा24 से चर्चा के दौरान पर्यटन विशेषज्ञ, योगेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटकों का आना कम है लेकिन पर्यटकों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए पर्यटन दिवस मनाया गया।

  • कोरोना वायरस के कारण कम पहुंच रहे पर्यटक
  • खजुराहो पहुंचे पर्यटकों का स्वागत एवं सम्मान किया
  • अनलाॅक-4 में एक बार फिर खोले गए पर्यटक स्थल

बता दें कि कोरोना काल में खजुराहो के पर्यटक स्थालों को बंद कर दिया गया था जिन्हे अनलाॅक 4 में एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोला जा चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत इन मंदिर में फिल्हाल कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं जिसके कारण विश्व पर्यटन दिवस की चमक भी कम दिखाई दी।

Back To Top