ग्राम चटवाड़ा में पकड़ाया बिजली चोर

depalpur vidhut vibhag

देपालपुर। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए विद्युत विभाग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम चटवाड़ा में एक बिजली चोर को पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक विद्युत मंडल रंगवासा के ग्राम चटवाड़ा में पिछले 6 वर्षों से 10 हाॅर्स पावर की मोटर लगाकर आटा चक्की का संचालन करने वाले जसवंत नामक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके खिलाफ पंचनामा बनाकर तार एवं स्टार्टर जब्त किया गया। दरअसल विभाग के अधिकारियों को कम वोल्टेज की समस्या की शिकायतें मिलने पर बिजली चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

  • उपभोक्ताओं द्वारा कम वोल्टेज की मिली थी शिकायतें
  • चोरी की बिजली आटा चक्की का हो रहा था संचालन
  • पंचनामा बनाकर तार एवं स्टार्टर जब्त किया गया