विदिशा। तमिलनाडू के रामेश्वरम से शुरू हुई राम रथ यात्रा का देर शाम विदिशा में आगमन हुआ जिस यात्रा में शामिल टीवी मदन कुमार, राजलक्ष्मी मंदा सहित अन्य सदस्यों का वात्सल्य स्कूल विदिशा परिवार एवं लीगल राइट काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष देवना अरोरा द्वारा किया गया।
- 4250 किमी का सफर, 21 दिनों की यात्रा
- राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचेगी यात्रा
- विदिशा में वात्सल्य स्कूल परिवार ने किया स्वागत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई यात्रा
बता दें कि 21 दिनों की यह राम रथ यात्रा तमिलनाडू के रामेश्वरम से शुरू हुई जो कि 10 राज्यों से 4250 किमी का सफर तय कर राम जन्म भूमि अयोध्या पहुंचेगी।
एलआरसी प्रदेश अध्यक्ष देवना अरोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से यह यात्रा शुरू की गई है। वहीं यह यात्रा अयोध्या पहुंचेगी जिसमें शामिल सदस्य राम मंदिर में 501 किलोग्राम का घंटा मंदिर के लिए भेंट करेंगे।
