विदिशा में स्वयंसेवकों का पथ संचलन, विजयदशमी के साथ मनाया स्थापना दिवस

RSS Path Sanchalan on Vijyadashmi in vidisha

विदिशा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के स्वयं सेवकों ने विजयादशमी के अवसर पर देशभर में पथ संचलन निकाला। इसके साथ ही आरएसएस का स्थापना दिवस भी मनाया गया। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विदिशा नगर ने भी मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया। इस दौरानफोटोग्राफर्स कल्याण समिति के साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारियों सहित अलग-अलग जगहों पर समाजसेवियों ने स्वयं सेवकों का फूल बरसा कर स्वागत किया।