नेपानगर में प्रदर्शन, हाथरस गैंगरेप के आरोपियों को फांसी देने की मांग

nepanagar news

नेपानगर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए गैंगरेप को लेकर देश भर में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भी जय भीम समाज संगठन द्वारा दीप जलाकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को न्याया देने की गुहार लगाकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

  • जय भीम समाज संगठन ने उठाई आवाज
  • दीप जलाकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी
  • आरोपियों को फांसी देने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • अंबेडकर चैराहा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बीति शाम जय भीम समाज संगठन द्वारा नगर में रैली निकालकर अंबेडकर चैराहा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिस दौरान तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।