बुरहानपुर में कम हुए कोरोना केस, संभाग कमिश्नर ने की समीक्षा

indore commissioner pawan kumar

बुरहानपुर, 27 मई। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा बुरहानपुर पहुंचे। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य की सीमा से बुरहानपुर जिला सटा हुआ है जिसके चलते कोरोना से बचाव को लेकर विशेष नज़र रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन सहित स्वाथ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने समीक्षा की। एसडीएम कार्यालय, सहित तहसील परिसर सहित इंदौर कमिश्नर ने पुराने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया सहित कोरोना के संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।