देपालपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडला के पास नहर में मिला शव

Depalpur crime news

इंदौर। देपालपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडला कमला सीमा क्षेत्र में एक युवक का शव पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस सहित एफएसएल टीम पहुंची जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया।

  • मुंडला कमला सीमा क्षेत्र का मामला
  • खिमलावदा जाने वाले मार्ग पर है पुल
  • पुलिया की नहर में मिला शव
  • शव को पीएम के लिए भेजा, जांच जारी

देपालपुर एसडीओपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मुंडला कमला से खिमलावदा ग्राम की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के नीचे नहर में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। वहीं शव की शिनाख्त शाहिद अली के रूप में हुई है, जिसकी मौत के मामले में चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।