ग्वालियर के बहादुरपुर रोजगार सहायक के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत

Gwalior Bahadurpur

ग्वालियर। मुरार क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में मनरेगा योजना के तहत रोजगार सहायक जोगेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को सूचित किए बिना ही मनरेगा योजना में करीब 150 परिवारों को फर्जी तरीके से शामिल कर रोजगार सहायक द्वारा पैसे निकाले गए हैं।

  • ग्राम बहादुरपुर के लोगों ने की शिकायत
  • 150 परिवारों के फर्जी खाते खुलवाए गएः ग्रामीण
  • रोजगार सहायक द्वारा पैसे निकाले गएः ग्रामीण
  • जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगीः एसडीएम

वहीं ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्वालियर एसडीएम यूनुस कुरैशी ने बताया कि गलत भुगतान, फर्जी सदस्य एवं अपात्र लोगों को मजदूरी दिए जाने की शिकायत मिली है जिसमें जांच कराने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।