jabalpur kidnappers

जबलपुर में बच्चा चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन महिलाएं भी शामिल

जबलपुर। बरगी से लापता हुए एक 4 माह के बालक को जबलपुर पुलिस ने अपहरण करने वालों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया है जबकि गैंग के चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुंबई में बेचने के लिए बालक का अपहरण किया गया था लेकिन पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपह्रत बच्चे को सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया है।

  • बरगी थाना क्षेत्र से लापता हुआ था बच्चा
  • पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • अपहरण करने वालों के चंगुल से छुड़ाया गया बच्चा
  • आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल

जबलपुर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि थाना बरगी क्षेत्र का यह मामला है जिस मामले में अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि आरोपियों में शामिल एक महिला बच्चे की परिजन भी है।

Back To Top