covid19 patient jabalpur hospital

जबलपुर में हाॅस्पिटल की दूसरी मंजिल से कूदा मरीज

जबलपुर। मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशलिस्ट हाॅस्पिटल से फिर एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज ने दूसरीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल से कूदने के बाद घायल हुए मरीज को मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर मेडिकल काॅलेज से लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के कूदने की घटना का विषय अब गंभीर बन गया है।

https://youtu.be/SQy16t1RtL8

  • कोरोना पाॅजिटिव बताया जा रहा है मरीज
  • दूसरी मंजिल से कूदने के बाद घायल हुआ मरीज
  • कटनी के कुआं गांव का निवासी है व्यक्ति
  • मेडिकल काॅलेज में घायल का उपचार जारी

गढ़ा थाना प्रभारी बताया कि एक मरीज दूसरी मंजिल से कूदा है जो कि कटनी के कुआं गांव का निवासी है जो कि हार्ट पेशेंट भी बताया जा रहा है। जानकारी दी गई बीति शाम को भी मरीज ने ऐसा प्रयास किया था।

Back To Top