BJP mahasachiv kailash vijayvargiya

नागदा पहुंचे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

नागदा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन जिले के नागदा पहुंचे जिस दौरान बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी प्रभारी भी हैं जो कि इस समय मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर दौरा कर रहे हैं।

  • नागदा के भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
  • मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए दौरे पर हैं विजयवर्गीय
  • उपचुनाव में पूरे जोश के साथ काम कर रहे कार्यकर्ता

विजयवर्गीय बोले कि मध्यप्रदेश में 28 सीट पर उपचुनाव हो रहे है और सभी कार्यकर्ता पूरे जोश से इस चुनाव में अपना सहयोग दे रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कर आरोप लगाते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने ममला बनर्जी की सरकार पर हमला बोला।

Back To Top