ऑटो चालक को पीटकर अधमरा किया, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

jabalpur auto driver viral video

जबलपुर। एक ऑटो चालक को बेरहमी से पीटे जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में शोभापुर ब्रिज के पास एक ऑटो चालक को चार युवकों द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

  • ऑटो चालक से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • जबलपुर एएसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलसा किया
  • आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया
  • कंचनपुर के पास हुई थी स्कूटी ऑटो की भिंडत

प्रेसवार्ता के दौरान जबलपुर एडिशनल एसपी ने बताया कि अक्षय और मनोज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद अधारताल चौराहे से दोनों का जुलूस भी निकाला गया। बताया गया कि कंचनपुर के पास स्कूटी और ऑटो की भिंडत होने के बाद युवकों ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई की थी।