दसई में राजेंद्रसूरी बैंक उपभोक्ताओं ने किया विरोध

dasai Rajendra suri bank

धार। जिले के दसाई में राजेंद्रसूरी साख सहकारी बैंक के उपभोक्ताओं ने मौन धरना प्रदर्शन देकर अपना विरोध जताया है। समाजसेवी सोमेश्वर पाटीदार ने बताया कि राजेंद्रसूरी बैंक के उपभोक्ताओं द्वारा बैंक में अपना पैसा जमाया कराया गया था लेकिन बैंक द्वारा अब पैसा नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते विरोध जताया गया।

  • मौन धरना प्रदर्शन देकर विरोध जताया
  • लोगों ने जमा कराए पैसे, बैंक नहीं दे रही वापस
  • समाजसेवी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
  • उपचुनाव के दौरान भी किया जाएगा विरोधः पाटीदार

जानकारी दी गई कि कोरोना महामारी में लोगों को पैसों की जरूरत है लेकिन बैंक द्वारा जमा किए गए पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। हालांकि जल्द निराकरण नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देने सहित उपचुनाव के दौरान जनसंपर्क करने आने वाले नेताओं के सामने भी विरोध करने की बात कही गई।