पीथमपुर में 213 श्रमिकों को कम्पनी ने निकाला बाहर

Pithampur Shakti Pump Company

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर स्थित शक्ति पम्प कम्पनी कें 213 मजदूरो ने श्रम विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक, रोहित पाटीदार ने बताया कि कम्पनी ने उन्हे ठेका श्रमिक बताकर कम्पनी से बाहर कर दिया है जबकि वह ठेका श्रमिक के अंतर्गत नहीं आते हैं। बताया गया कि श्रमिक लगभग 10 से 18 वर्षों से मशीनों पर कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हे बाहर निकाल दिया गया है।