डिक्शनरी में नहीं हिंदुत्व शब्द, बोले कांग्रेस  प्रवक्ता

Swadesh Sharma Congress

भिंड। डिक्शनरी में हिंदुत्व शब्द नहीं होने की बात कहते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। दरअसल भिण्ड-दतिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान पहुंचे कांग्रेस पवक्ता स्वदेश शर्मा मीडिया से रूबरू हुए।

कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बताया कि कि भाजपाईयों द्वारा ईजाद किया गया हिंदुत्व शब्द डिक्शनरी में नहीं है अैर यह शब्द बीजेपी नेताओं ने धर्म पर राजनीति करने के लिए बनाया है। शर्मा ने बताया कि हिन्दुत्व और धर्म की राजनीति भाजपा द्वारा की जा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुतव के शब्द पर विचार करने से भी मना किया था।