पीथमपुर के 217 कर्मचारी हुए बेरोजगार, परिजनों सहित दिया धरना

Avtech ltd Pithampur

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर की एवटेक लिमिटेड ने लगभग 217 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जिसके बाद अब सभी कर्मचारी बेरोजगार होकर सड़क पर आ चुके हैं। वहीं बेरोजगार लोगों ने अपनी समस्या को लेकर आक्रोश जताते हुए न्याय की गुहार लगाकर धरना दिया।

श्रमिक संगठन अध्यक्ष, राजेश चैबे ने बताया किया एवटेक लिमिटेड से लगभग 217 कर्मचारियों की छटनी की गई है। जानकारी दी गई कि 25 अक्टूबर 2019 को छटनी का अवेदन श्रम कार्यालय में कम्पनी ने दिया था जिसको अमान्य कर दिया गया लेकिन कम्पनी ने 23 दिसम्बर 2019 को पुनः आवेदन लगाया और फिर अब विगत 3 फरवरी को श्रम कार्यालय के कमिशनर ने 217 लोगों की छटनी का निर्णय दे दिया, जिसके कारण अब सभी श्रमिक बेरोजगार होकर सड़क पर आ चुके हैं।