सागौर पुलिस को सफलता, लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Loot case dhar

पीथमपुर। धार जिले की सागौर थाना पुलिस ने सनसनी खेज लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी से लगभग 9 लाख रूपयों की लूट हुई थी। पीथमपुर थाना प्रभारी, अंकिता सुल्या ने बताया कि गांव माता टेकरी से पकड़े गए दो संदिग्धों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान लूट का खुलासा किया था, जिनके कब्जे से 4 किलो चांदी सहित एक बाइक जब्त की गई थी। फिल्हाल पुलिस की गिरफ्त से दो आरोपी फरार हैं।