Surkhi Police

सुरखी में चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले आरोपी गिफ्तार

सागर। जिले की सुरखी थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार कर ली है। बता दें कि सुरखी थाना क्षेत्र के सांई राम ढाबा पर चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • करीब पांच लोगों ने मिलकर किया था हमला
  • चाकू मारकर दो लोगों को किया गया था घायल
  • सांई राम ढाबे पर हुआ था दो पक्षों में विवाद

सुरखी थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि ढाबा पर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिस दौरान करीब 5 लोगों ने मिलकर नीरज और एक अन्य साथी के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। वहीं मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनके कब्जे से चाकू भी बरमाद किया गया।

Back To Top