बालाघाट में कोरोना पाॅजिटिव गर्भवती महिला की हुई डिलीवरी

corona positive women delivery

बालाघाट। जिले में कोरोना संक्रमित एक गर्भवति महिला की डाॅक्टर द्वारा डिलीवरी कराई गई है जिसके बाद जच्चा बच्चा दोंनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। दरअसल मामला बालाघाट जिला चिकित्सालय का है जहां एक कोरोना पाॅजिटिव गर्भवति महिला की डिलीवरी, पीपीई किट पहनकर डाॅ ममता डोंगरे और नर्सों द्वारा कराई गई है।

  • डाॅ ममता डोंगरे और नर्सों ने कराई डिलीवरी
  • पीपीई किट पहनकर डाॅक्टर ने कराई डिलीवरी
  • मां और नवजात दोनों ही बताए जा रहे स्वस्थ
  • महिला को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक महिला की सुरक्षा के तहत आईसीयु रूम में भर्ती कराकर सीजेरियन डिलीवरी कराई गयी। जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनो ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि डिलीवरी के बाद महिला को कोविड़ सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।