navratri umaria

उमरिया के मां बिरासनी और ज्वाला धाम में भक्तों ने लगाई हाजरी

उमरिया। जिले के पाली में मां बिरासिनी मंदिर और नौरोजाबाद के ऊंचेहरा स्थित मां ज्वाला मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी हाजरी लगाई। बता दें कि कोरोना काल में शासन की गाइडलाइन्स के तहत व्यवस्थाएं की गई जिसके अनुसार एक बार मे एक साथ 50 श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका दिया गया।

  • एक बार में 50 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति
  • पाली स्थित मां बिरासिनी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
  • ऊंचेहरा स्थित मां ज्वाला मंदिर भी पहुंचे श्रद्धालु
  • ग्यारह गर्भ गृह में जवारे स्थापित किए गए

बता दें कि हर बार नवरात्रि पर भव्य तौर पर कार्यक्रम आयोजन सहित करीब 15 हजार जवारे बोए जाते थे लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सिर्फ ग्यारह गर्भ गृह में जवारे स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा आजीवन ज्योति घी तेल कलश स्थापित किए जाएंगे।

Back To Top