जबलपुर के मंगेली में अवैध शराब भट्टी पर कार्रवाई

Jabalpur Excise team

जबलपुर। जिला आबकारी विभाग टीम ने अवैध शराब भट्टी को नष्ट करने की कार्रवाई की है। बता दें कि बरगी थाना क्षेत्र के मंगेली में नर्मदा किनारे कच्ची शराब बनने की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी जहां करीब 2200 किलो महुआ लाहान जब्त कर नष्ट किया गया जबकि मौके से 70 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है।

  • जिला आबकारी विभाग टीम ने दी दबिश
  • मंगेली में नर्मदा किनारे बन रही थी शराब
  • करीब 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई
  • लगभग 2 हजार किलो महुआ लहान नष्ट किया

जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग टीम को मंगेली के पास नर्मदा किनारे भारी मात्रा में अवैध शराब बनने की सूचना मिली थी जिसके बाद आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि महुआ लाहान को नष्ट कर कच्ची शराब जब्त की गई।