किल कोरोना अभियान की जबलपुर में शुरूआत

kill corona abhiyan jabalpur

जबलपुर। जबलपुर जिला अस्पताल में किल कोरोना अभियान की शुरूआत करने भाजपा सांसद राकेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला कलेक्टर भरत यादव, सीएचएमओ रत्नेश कुररिया भी मौजूद रहे।

  • भाजपा सांसद राकेश सिंह ने किया शुभारंभ
  • 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा अभियान
  • घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम करेगी स्वस्थ जांच

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से कोई देश अछूता नही है वही 130 करोड़ की जनता होने के बाद भी मोदी सरकार ने कोरोना के रोकथाम के लिए कई उपाय किये गए, जो कि कारगर साबित हो रहे हैं।

बताया गया कि किल कोरोना अभियान के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक हर परिवार सदस्य की स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना के लिए जांच की जाएगी।