जबलपुर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल रहे मौजूद

corona covishield vaccination

जबलपुर । जिले में कोरोना वेक्सिनेशन के पहले चरण की शुरुआत जिला अस्पताल से की गई । केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।कोरोना वेक्सीन लगाने के पहले चरण का शुभारम्भ समारोह जिला अस्पताल विक्टोरिया में आयोजित किया गया ।समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, विधायक श्री अजय विश्नोई और अशोक रोहाणी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, सयुंक्त संचालक स्वास्थ डॉ वाय एस ठाकुर भी मौजूद रहे ।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कोरोना वेक्सिनेशन के पहले चरण में सबसे पहला टीका जिला अस्पताल विक्टोरिया हॉस्पिटल के सफाई कर्मी बैसाखू पनगरहा को लगा। दूसरा टीका रतनलाल नागेश सुपरवाइजर और तीसरा टीका डॉक्टर राजेश धीरावाणी को लगा इनके साथ डॉ जीतेंद्र जामदार ने भी कोरोना का टीका लगवाया।