जबलपुर पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा, किसान आंदोलन पर रखी अपनी बात

minister Narottam Mishra

जबलपुर। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सिंगरौली जाते सम अल्प प्रवास पर जबलपुर रुके, जिस दौरान मीडिया से रूबरू होकर मंत्री ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए नेताओं पर निशाना साधा। मंत्री मिश्रा ने बताया कि सरकार किसान संगठन से बात कर रही है लेकिन जो किसानों को उकसाने का काम कर रहे हैं वह व्यवधान पैदा कर रहे हैं।

  • किसान संगठनों से सरकार कर रही बात
  • किसानों को उकसाने का काम कर रहे कुछ लोगः मंत्री
  • कंटेनमेंट ज़ोन में आना जाना पूरी तरह बंदः मंत्री
  • कोविड से लड़ने स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयारः मंत्री

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना को लेकर मंत्री मिश्रा ने बताया कि कंटेनमेंट ज़ोन में आना जान पूरी तरह बंद है जबकि बताया गया कि जहां कोरोना पहले था वहीं वापस आ रहा है। हालांकि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को पूरा बताया।