जबलपुर में कर्फ्यू लगा, लोगों को घरों में रहने दी जा रही हिदायत

Jabalpur Curfew

जबलपुर। नगर में कोरोना के पाॅजिटिव केस आने के बाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेश पर जबलपुर में कर्फ्यू लगाया दिया गया है जिसके तत्काल बाद ही जिला कलेक्टर भरत यादव और पुलिस अधीक्षक अमित सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस दल सड़क पर गस्त करते देखे गए जबकि अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि कर्फ्यू के चलते पूरे शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग करते हुए लोगों को घरों से ना निकालने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना वायरस से आम नागरिक सुरक्षित रहें और इसके मरीज और ना बढ़ सकें इसके मद्देनजर प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है जबकि आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू में छूट दी गई है।